प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के खिलाफ झूठे वीडियो वायरल करने पर प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में समाचार प्रकाशित होने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने सारे वीडियो अपने अकाउंट से डिलीट कर दिए।

शिकायत की वजह प्रधानाचार्य ने शिकायत की थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना सूचना के विद्यालय परिसर में घूम-घूम कर वीडियो बनाया है। जिस स्थान पर पानी पीने का वीडियो बनाया गया है वहां पर छात्र पानी नहीं पीते है। जिस स्थान पर छात्र पानी पीते है उस स्थान पर वाटर कूलर लगाया गया है जिसकी सफाई भी समय-समय पर होती रहती है।

वीडियो के दावे जिन शौचालयों एवं यूरिनल का वीडियो वायरल किया गया है उनका प्रयोग नहीं हो रहा है।...