प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। थरवई थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव के समीप स्कूटी सवार नाबालिग लड़की की दिनदहाड़े अपहरण की वारदात से खलबली मच गई। वह अपनी मां के साथ स्कूटी से मौसी के घर जा रही थी। विरोध करने पर कार सवार चार युवकों ने लड़की की मां के साथ मारपीट की। लड़की की मां ने एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ थरवई थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुख्य आरोपी को लड़की के दूर का रिश्तेदार बताकर मामले की जांच रही है।थरवई थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ स्कूटी से मौसी के घर नरायनपुर गांव जा रही थी। यह भी पढ़ें- Araria News: नरपतगंज पुलिस ने अपहरण के आरोपी युवक को दबोचा, नाबालिग छात्रा बरामद गांव के समीप कार सवार चार युवकों ने ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली। मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ उतर...