Prayagraj News: त्योहार पर हवाई सफर कर प्रयागराज आने वाले यात्रियों की संख्या 63 फीसदी
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दीपावली पर अपनों के बीच त्योहार मनाने की चाह में दूसरे शहरों में रहने वाले लोगों को महंगा हवाई सफर करना पड़ा। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर से प्रयागराज आने का हवाई किराया सामान्य दिनों के मुकाबले चार गुना तक बढ़ गया। सामान्य दिनों में छह से आठ हजार रुपये में मिलने वाले टिकट के लिए यात्रियों को 15 हजार से 23 हजार रुपये तक खर्च करने पड़े। इसके बावजूद महंगे टिकट खरीदकर बड़ी संख्या में लोग दीपावली से पहले प्रयागराज पहुंचे। प्रयागराज एयरपोर्ट के आंकड़े इसकी तस्दीक कर रहे हैं। एक से छह नवंबर के बीच छह दिनों में प्रयागराज आने वाले यात्रियों की संख्या यहां से जाने वालों के मुकाबले 63.24 प्रतिशत अधिक रही। जबकि सात नवंबर यानी शनिवार को एयरपोर्ट पर किसी विमान का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.