प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सभी पुलिस अधिकारी मौजूद रहे, जबकि थाना प्रभारी गूगल मीट के जरिए जुड़े। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर दिया जोरसुरक्षा तैयारियाँ पुलिस आयुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को जुलूस मार्गों का भौतिक निरीक्षण करने, आयोजकों और अंजुमन कमेटियों के साथ बैठक कर समन्वय बनाने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांचने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। रक्षाबंधन के दौरान...