प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: बसवार कूड़ा निस्तारण प्लांट मार्ग पर बिजली का खंभा और हाईटेंशन तार टूटने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कूड़ा ढोने वाले नगर निगम के एक दर्जन हाइवा वाहनों को रोक दिया। इससे प्लांट में कूड़ा निस्तारण का काम प्रभावित हो गया। शुक्रवार दोपहर डंपर की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा और तार टूटकर गिर गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पेयजल संकट भी गहरा गया। इसके बाद नाराज ग्रामीण सड़क पर कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट जा रहे वाहनों को रोक दिया। ग्रामीण बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग पर अड़े थे। नगर निगम के अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि देर रात बिजली सप्लाई बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने कूड़ा वाहनों का संचालन शुरू होने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...