प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: धूमनगंज में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। हनुमान वाटिका निवासी मनीष पुरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर, पीठ और कंधे में चोटें आईं, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। धूमनगंज पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...