प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मंगलवार सुबह से शुरू हुई तेज बारिश का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा। बारिश के दौरान कई स्थानों पर बिजली के पोल में करंट उतरने और तकनीकी गड़बड़ियों के चलते बिजली विभाग को एहतियातन कई फीडरों की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे शहर के विभिन्न इलाकों में एक से लेकर कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के अनुसार हाटकेश्वर मंदिर के पास एक पोल में करंट आने की सूचना मिलने पर संबंधित फीडर को तत्काल बंद कर दिया गया। इसके चलते अजन्ता फीडर से जुड़े जीरो रोड, केपी कक्कड़ रोड, एससी बसु रोड, अग्रवाल इंटर कॉलेज, बस अड्डा, चक, जौहरी टोला, महाजनी टोला, कूंचा श्याम दास समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की गई。

ब...