Prayagraj News: तीन हजार बेरोजगारों को तीस हजार तक की मिलेगी नौकरी
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में गुरुवार को सुबह दस बजे से रोजगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव के अनुसार इस मेले में निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियां लगभग तीन हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती करने आ रही हैं। चयनित अभ्यर्थियों को दस से तीस हजार रुपये प्रतिमाह तक दिया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमबीए पास 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराते हुए सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंक पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र की छाया पति के साथ उपस्थित होना है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: राजपुर एवं पुखरायां में लंगेंगें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.