Prayagraj News: तीन स्कूलों ने संयुक्त रूप से जीती एल्फेस्को ट्रॉफी
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बीएचएस में आयोजित अंतर-स्कूली सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव एल्फ्रेस्को का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इस वर्ष प्रतिष्ठित एल्फेस्को 2026 चैंपियनशिप ट्रॉफी' पर बीएचएस, बिशप्स को-एड स्कूल उंद्री, पुणे तथा जीएचएस ने संयुक्त रूप से कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जस्टिस राजीव लोचन शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। महोत्सव के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी (मैक्स नैक स्टार परफॉर्मर) का खिताब बिशप्स को-एड स्कूल, उंद्री के हमज़ा सैयद को प्रदान किया गया। प्रिंसिपल्स चॉइस श्रेणी में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के तहत बीएचएस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जीएचएस उपविजेता रहा। अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.