Prayagraj News: तीन लाख से अधिक के लेन-देन पर निरस्त होगा राशन कार्ड
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अपात्र लोगों के राशन कार्ड निरस्त करने के लिए अब विभाग को घर-घर जाकर जांच करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आधार से बैंक खाते और राशन कार्ड जुड़े होने के कारण लाभार्थियों की पात्रता की जांच आसान हो गई है। बैंक खातों में तीन लाख से अधिक लेन-देन किया तो राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। यह सूचना बैंक राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को भेजता है और एनआईसी जिला आपूर्ति कार्यालय को और विभाग अब खुद भी इसकी जांच कर रहा है। वहीं, मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने में आधार का इस्तेमाल होने से मृतक राशन कार्डधारकों की पहचान भी आसान हो जा रही है। अपने आप मृतक सदस्यों के नाम हटाने की कार्रवाई हो जाती है।जिला आपूर्ति कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पहले राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं थे। इसलिए आपात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.