Prayagraj News: तीन मंडलों के अभिलेखों को संरक्षित करेगा प्रयागराज
प्रयागराज, जुलाई 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। वर्षों पुराने अभिलेखों को संरक्षित करने की प्रक्रिया अब लगातार की जाएगी। ऐसे अभिलेख जो कमिश्नरी व कलक्ट्रेट में रखे गए हैं, उनका सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज के अंतर्गत आने वाले तीन मंडलों में रिकॉर्ड रूम के अभिलेखों का पता लगाकर खराब हो रहे अभिलेखों का रासायनिक उपचार किया जाएगा।
अभिलेखों का सर्वेक्षण क्षेत्रीय अभिलेखागार के अंतर्गत चित्रकूट मंडल के चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा जिला और झांसी मंडल के झांसी, जालौन व ललितपुर व प्रयागराज मंडल के प्रयागराज, कौशाम्बी व प्रतापगढ़ जिलों के कलक्ट्रेट व कमिश्नरी कार्यालय में अभिलेखों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में देखा जाएगा कि दोनों कार्यालयों में कौन-कौन से अभिलेख खराब हो रहे है, जिन्हें संरक्षित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.