Prayagraj News: तीन थानेदार बदले गए, पुलिस आयुक्त ने जारी की लिस्ट
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया कार्यभार ग्रहण करने के बाद से लगातार बदलाव कर रहे हैं। एक महीने के अंदर अब तक कई थाना प्रभारी से लेकर एसीपी तक बदले जा चुके हैं। अब नए आदेश के तहत तीन थानेदार को बदल दिए गए हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी नई लिस्ट में संगम पर्यटन थाना प्रभारी ओम प्रकाश को हंडिया थाना और नैनी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह को लालापुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, विवेचना सेल अपराध शाखा के निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह को संगम पर्यटक थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि लालापुर के थानाध्यक्ष अनुराग सिंह को विवेचना सेल अपराध शाखा भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.