Prayagraj News: तीज व जन्माष्टमी उत्सव में की रंगारंग प्रस्तुति
प्रयागराज, सितम्बर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राधे राधे योगा एवं एरोबिक्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से तीज व जन्माष्टमी उत्सव हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुति की गई। अध्यक्ष अंजली वर्मा ने कहा कि तीज और जन्माष्टमी पर्व हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ना और सशक्त बनाना है। संचालन पूजा जायसवाल और ईरा सेठी ने किया। कोषाध्यक्ष मोनिशा, उपाध्यक्ष प्रगति ने किया। संगठन मंत्री राखी, मीडिया प्रभारी पायल, संगीता, काजल, अंजली, अमिता चतुर्वेदी, पैमिला, शैल, मंदाकिनी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.