Prayagraj News: ताला तोड़कर सामान सड़क पर फेंका
प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: राजरूपपुर निवासी राम नरेश कैथल ने धूमनगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खेती के सिलसिले में एक माह के लिए पैतृक गांव फतेहपुर गए थे। लौटने पर छोटे भाई की पत्नी और भतीजी ने कमरे का ताला तोड़कर उनका सामान सड़क पर फेंक दिया। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों को बुलाकर मारपीट की और सामान भी तोड़ दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: चारपाई हटाने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.