Prayagraj News: तालाब में मिला युवक का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के उत्तरी लोकपुर पाल बस्ती में स्थित तालाब में एक 28 वर्षीय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गहरे पानी में डूबने के कारण मौत की बात कही, वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नैनी के गंजिया, जहांगीराबाद मोहल्ले में रहने वाले 28 वर्षीय मो. मोबिन पुत्र मोहम्मद मुर्तजा बिल्डिंग और प्लंबिंग का काम करता था। पुलिस को सूचना मिली कि सोमवार देर रात लगभग 12:30 बजे एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची नैनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को रात लगभग 02:00 बजे पानी से बाहर निकाला और उसे अज्ञात में पोस्टमार्टम हुआ भेज दिया। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान मोबिन के रूप में हुई। बड़े भाई मो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.