प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। साहब, हमारी तहसील सदर प्रयागराज है, थाना धूमनगंज है और ब्लॉक चायल कौशाम्बी है। हमें विकास की बात करने के लिए मंझनपुर जाना पड़ता है। वहां पर अधिकारी कहते हैं कि प्रयागराज की टीम काम करेगी और प्रयागराज के अफसर कौशाम्बी के अफसरों से बात करने को कहते हैं। नीवां गांव के निवासियों ने कुछ इसी अंदाज में डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने अपनी बात रखी।

ग्रामीणों ने बताईं बुनियादी समस्याएं शुक्रवार को जनसुनवाई के दौरान नीवां गांव के लोग डीएम के सामने पहुंचे और अपना दुखड़ा बयां किया। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई करने के लिए कोई नहीं आता है। एक सड़क टूटी हुई, उसका निर्माण कोई नहीं करा रहा है। क्षेत्र को एक सामुदायिक शौचालय की जरूरत है, लेकिन निर्माण नहीं हो पा रहा है। नागरिकों की...