Prayagraj News: तलाक के बाद भी पीछा नहीं छोड़ा पूर्व पति ने, प्राइवेट फोटो-वीडियो भेजकर तुड़वा दी दूसरी शादी
प्रयागराज, नवम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तलाक होने के बावजूद एक युवक ने अपनी पूर्व पत्नी की दूसरी गृहस्थी उजाड़ दी। आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो उसके वर्तमान पति को भेजकर न सिर्फ उसे बदनाम किया, बल्कि फोन पर घंटों भड़काकर घर से निकलवा दिया। पीड़िता की तहरीर पर अत्तरसुइया पुलिस ने आरोपी पूर्व पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्यानी देवी क्षेत्र निवासी मानसी चौरसिया की पहली शादी शाहगंज निवासी अंशुमान चौरसिया से हुई थी। आपसी विवाद के चलते दोनों का तलाक हो गया, जिसके बाद मानसी ने राहुल चौरसिया से दूसरा विवाह कर लिया। आरोप है कि तलाक के बाद भी अंशुमान उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है।पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो राहुल के मोबाइल पर भेज दिए। इतना ही नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.