प्रयागराज, सितम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में दुकान की दीवार तोड़कर सामान व बिजली मीटर ले जाने के बाद अधिवक्ता को तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपितों पर सार्वजनिक स्थान पर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप है। अधिवक्ता बृजेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर कर्नलगंज पुलिस ने यशराज गुप्ता, उसके पिता रवि गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यशराज गुप्ता, रवि गुप्ता और दस अज्ञात लोग मम्फोर्डगंज स्थित उनकी दो दुकानों की पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुस आए। आरोप है कि दुकान में रखा सामान और बाहर लगा सरकारी विद्युत मीटर भी उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई था आरोप है कि एक जून की दोपहर वह दुका...