प्रयागराज, अगस्त 19 -- Prayagraj News: अंत:जनपदीय या जिले के अंदर तबादले और समायोजन को लेकर आपत्तियां करने वाले 487 परिषदीय शिक्षकों की समस्या का समाधान ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से होगा। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सुरेन्द्र कुमार तिवारी, उपसचिव अजय प्रताप सिंह, संबंधित मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक और बीएसए की चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। सौरभ कुमार सिंह व अन्य की ओर से हाईकोर्ट में दायर विशेष अपील में 487 ऐसे शिक्षकों ने आपत्तियां की है जो चाहते हैं कि उनकी सुनवाई की जाए। इनमें सर्वाधिक 205 शिक्षक जौनपुर जिले के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के हैं। ऐसे शिक्षकों की सुनवाई 20 से 25 अगस्त तक गूगल मीट के माध्यम से चार सदस्यीय कमेटी करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...