Prayagraj News: ड्रोन सर्वे से मालूम चलेगा शहर में क्यों हो रहा है जलभराव
प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शहर में इस बार हुए जलभराव जैसी स्थिति से फिर न हो इसके लिए अब काम तेज हो गया है। नगर निगम प्रशासन की ओर से इसके लिए जिस कंपनी से समझौता हुआ था, उसने अपना काम शुरू कर लिया है। अब तक दारागंज और नैनी के 11 वर्ग किमी क्षेत्र का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है। अभी काम चल रहा है। इससे मालूम चलेगा कि जलभराव वाले इलाकों में इसका कारण क्या है। डीएम ने इस काम की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में काम प्रगति पर चल रहा है। ड्रोन के साथ डीजीपीएस (डिफरेंशियल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और विभिन्न स्थानों की सटीक जानकारी जुटाई जा रही है। सर्वे का उद्देश्य शहरी क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का तकनीकी आकलन कर आगे की प्लानिंग के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.