Prayagraj News: ड्रेन की सफाई न होने से पानी में डूबी 15 किमी सड़क, अब मिलेगा मुआवजा
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मेजा तहसील में ड्रेन की सफाई न होने के कारण 15 किलोमीटर की सड़क पानी में डूब गई। जल-जमाव से जब फसल का नुकसान हुआ और हिलसिया गांव के सुशील कुमार यादव विद्युत टावर पर चढ़कर आत्महत्या के प्रयास किया तो प्रशासन जागा। मामले पर एसडीएम मेजा से आख्या मांगी गई तो उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। जिसमें उन्होंने ड्रेन को चौड़ा करने व सफाई कराने की मांग रखी है। साथ ही यह भी बताया कि खेती का नुकसान हुआ है। जिसका सत्यापन कराया जा रहा है। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह को मामले को कार्रवाई कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।एसडीएम मेजा अजीत प्रताप सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा को रिपोर्ट भेजी है। इसमें बताया गया है कि क्षेत्र में जलभराव के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.