प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात पुलिस ने सोमवार की रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। टीम ने मेडिकल चौराहे से सीएमपी कॉलेल, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया, चारपहिया और सवारी वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान 36 वाहन चालकों और गाड़ियों का शराब का सेवन कर ड्राइविंग के आरोप में चालान किया गया। यातायात पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब और नशीले पदार्थ का सेवन कर गाड़ी चलाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ग्रीट एंड मीट अभियान के अंतर्गत 143 वाहनों पर कार्रवाई, दिया सुरक्षा का संदेश इसके रोकथाम के अभियान में जुर्माने के साथ ही...