Prayagraj News: डॉ. अवधेश चौबे कॉल्विन के बने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) के नए प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक पद का दायित्व अब डॉ. अवधेश चौबे संभालेंगे। वर्तमान में वे जिला संयुक्त चिकित्सालय श्रावस्ती में वरिष्ठ परामर्शदाता के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. चौबे की नियुक्ति कॉल्विन के पूर्व प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके चौधरी के स्थान पर की गई है। डॉ. चौधरी की जुलाई में चिकित्सा उपचार स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में निदेशक पद पर नियुक्ति की गयी थी। डॉ. चौबे दशहरा के बाद कार्यभार ग्रहण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.