प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग एसोसिएशन का चुनाव सोमवार को सीएमओ कार्यालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आठ पदों के लिए हुए मतदान में 272 वोट पड़े। कड़े मुकाबले में डॉ. अंकिता पांडेय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गईं। साथ ही उपाध्यक्ष पद पर डॉ. देवेंद्र कुमार यादव और डॉ. अंकित राजा विजयी घोषित किए गए। महासचिव के पद पर डॉ. अनुपम द्विवेदी, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह विजयी रहे। एडिटर के पद पर डॉ. अभिमन्यु कुमार और सदस्य केंद्रीय कार्यकारिणी के पद पर डॉ. नीरज कुमार पटेल चुने गए। साथ ही महिला संवर्ग में कॉल्विन अस्पताल की पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. माया देवी निर्वाचित घोषित की गईं। सीएमओ डॉ. एके तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। सदस्यों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का मा...