Prayagraj News: डॉट एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से उड़ाए 4.4 लाख रुपये
प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दरियाबाद के एक युवक से करीब 4.4 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिरों ने डॉट एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से बिना जानकारी के रुपये निकाल लिए। अतरसुइया पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।दरियाबाद निवासी जमाल मुस्तफा की तहरीर के मुताबिक, उनके मोबाइल पर अनजान नंबर एक डॉट एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेजी गई थी। उन्होंने उसे पीडीएफ फाइल समझकर डाउनलोड कर दिया। इसके बाद तीन दिन के अंदर उनके यूनियन बैंक के खाते से 4 लाख 4 हजार 77 रुपये की निकासी कर ली गई। आरोप है कि रुपये निकाले जाने का न तो उनके मोबाइल पर कोई मैसेज आया और न ही ओटीपी। अतरसुइया थाना प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि अनजान नंबर और रुपये निकाले जाने के डिटेल की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.