Prayagraj News: डॉक्टर दंपती के बंद मकान में चोरी
प्रयागराज, अगस्त 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मम्फोर्डगंज हाउसिंग स्कीम स्थित एक डॉक्टर दंपती के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। डॉक्टर दंपती की तैनाती दूसरे जिलों में होने के कारण घर पर कोई नहीं रहता है। मम्फोर्डगंज निवासी डॉ. आनंद पाल यादव प्रतापगढ़ में तैनात हैं। उनकी पत्नी शिखा यादव भी डॉक्टर हैं और वह गाजियाबाद में तैनात हैं। घर में किसी के न होने के कारण ताला बंद था। डॉक्टर के भतीजे अधिवक्ता चंद्रदित्य यादव 17 अगस्त की शाम घर गए तो पीछे का दरवाजा टूटा मिला और अंदर आलमारी व बक्से का सामान बिखरा पड़ा था। चोर स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवर्टर-बैटरी, टेबल फैन, बर्तन और बाथरूम की टोटियां तक चुरा ले गए थे। अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.