प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: नैनी के मामा-भांजा तालाब के पास सोमेश्वर नगर कॉलोनी स्थित डॉक्टर के घर से लाखों का माल चोरी कर सायरन बजाकर कार से भाग रहे बदमाशों को ऐन वक्त पहुंचे घरवालों ने घेर लिया। मोहल्लों के लोग भी मदद को पहुंच गए। तीन चोर पैदल फरार हो गए, जबकि गाड़ी चला रहा चोर पकड़ा गया। गुस्साए लोगों ने बोलेरो में तोड़फोड़ भी की। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। फरार तीन चोर करीब 20 लाख रुपये के गहने लगे गए हैं। पीड़ित विजय शंकर गुप्ता का जिगना में हॉस्पिटल है। उनकी पत्नी रक्षिता चिकित्सक हैं। गुरुवार रात विजय पत्नी, साले अभिषेक और अन्य परिजनों के साथ झूंसी गए थे। रात करीब दो बजे घर लौटे तो कुछ युवक घर से सामान लेकर निकल रहे थे। शोर मचाने पर तीन चोर पैदल भाग निकले, जबकि एक बोलेरो लेकर भागने लगा। चिकित्सक ने अपनी ...