प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के डिफेंस इंक्लेव कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को डॉक्टर का ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने का प्रयास करना मंहगा पड़ गया। आरोप है कि ठगों ने अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर बैंक खाते से 4.37 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। डिफेंस इंक्लेव कॉलोनी निवासी नदीम अनवर उस्मानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर को उनके पिता ने गूगल में एक डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए नंबर तलाशा था। साइबर ठगों ने खुद को डॉक्टर का कर्मचारी बताते हुए अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने की प्रक्रिया बताया, लेकिन सर्वर में दिक्कत के कारण कोई मैसेज भी नहीं आया। इसके बाद कथित नंबर को डिलीट कर ब्लॉक कर दिया गया। आरोप है कि 22 सितंबर की सुबह उनके ...