Prayagraj News: डॉक्टरों ने धर्मगुरुओं के साथ की टीकाकरण की अपील
प्रयागराज, नवम्बर 28 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल लाइंस और रानीमंडी के शाह अजमल खां मुस्लिम बस्ती में धर्मगुरुओं के साथ लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने खासकर उन परिवारों को नियमित टीकाकरण के महत्व, गंभीर बीमारियों से बचाव और टीकाकरण में देरी से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकारी दी जो इंकार श्रेणी से संबंधित थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इमाम मौलाना शमशेर आजम को परिजनों के साथ संवाद में सार्थक सहयोग रहा। मौलाना की ओर से भी परिवारों को भ्रांतियों से दूर रहकर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.