Prayagraj News: डॉक्टरों और कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय अस्पताल में गुरुवार को विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एएनएचए चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से हुए शिविर का उद्घाटन चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश निगम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र नाथ ने किया। अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ. उषा एसपी यादव और अपर मुख्य दंत शल्य चिकित्सक डॉ. मंजुलता हांडू रक्तदान करने वाली पहली दो महिला चिकित्सकों में शामिल रहीं। रक्तदाताओं को जलपान और प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.