Prayagraj News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 1.79 लाख निकाले
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: कल्याणी देवी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से एक लाख 79 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दरियाबाद निवासी अनूप कपूर के मुताबिक, उन्होंने एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले। तभी एक अज्ञात युवक ने उन्हें बताया कि उनका ट्रांजेक्शन बंद नहीं हुआ है। उसने कार्ड लगाकर ट्रांजेक्शन कैंसिल करने को कहा। इसी दौरान दूसरा युवक एटीएम केबिन में आया और कार्ड को निकालकर दोबारा लगाने का तरीका बताने लगा। दोनों के जाने के बाद पता चला कि कार्ड बदल दिया गया है। बैंक प्रबंधक से कार्ड ब्लॉक कराया, लेकिन तब तक शातिर खाते से 1.79 लाख निकाल चुके थे।महिला के दो खातों से 1.17 लाख रुपये उड़ाएबक्शी खुर्द निवासी अकेला नंद सवेरा ने दारागंज थाने में साइब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.