Prayagraj News: डेंगू का कहर, फॉगिंग कराने में नगर निगम नाकाम
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: शहर में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों के बीच नगर निगम की ओर से फॉगिंग नहीं कराए जाने पर कांग्रेस नेता प्रदीप मिश्र अंशुमन ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को पूर्व महानगर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि शहर के अधिकांश इलाकों में लोग मच्छरजनित बीमारियों से पीड़ित हैं, लेकिन नगर निगम फॉगिंग नहीं करा रहा है। झलवा और पीपल गांव में लगातार शिकायतों के बावजूद छिड़काव नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने महापौर और नगर आयुक्त से तत्काल अभियान चलाने की मांग की। इस दौरान विनय पाण्डेय, लल्लन पटेल, विष्णु कांत पांडेय, अजेंद्र गौड़ और चंद्र विशाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.