Prayagraj News: डीसीपी से मिले पूजा समिति के पदाधिकारी, हुआ समाधान
प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने सिंगल विंडो सिस्टम की मांग को लेकर डीसीपी सिटी सागर जैन से वार्ता की है। पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा महोत्सव से पहले फायर विभाग और पुलिस सुरक्षा से संबंधित अनुमति पत्र के लिए एक ही जगह सिस्टम की सुविधा देने की मांग की। जिस पर डीसीपी सिटी ने एक एसआई को नोडल अधिकारी नामित किया। ताकि जिन क्षेत्रों में आयोजित होने वाले महोत्सव से संबंधित थाने पर आए कमेटी के आवेदन का समाधान किया जा सके। वार्ता में डॉ. पीके राय, उत्तम कुमार बनर्जी, तमाल घोष, प्रबोध मानस, डॉ. प्रमोद शुक्ल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: तीन साल से शांतिपूर्ण पूजा कर रहीं समितियों को मिलेगा लाइसेंस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.