Prayagraj News: डीए घोषणा की मांग को लेकर एजी ऑफिस के गेट पर सभा
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) की घोषणा में देरी को लेकर शुक्रवार को एजी ऑफिस के गेट पर सभा हुई। कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स, नेशनल कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया ऑडिट एंड अकाउंट्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर आयोजित सभा में जल्द घोषणा करने की मांग उठाई गई। सभा में हाथ उठाकर प्रस्ताव पारित किया गया।सभा की अध्यक्षता कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने की। संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा ने किया। सिविल ऑडिट एसोसिएशन, सिटीजन ब्रदरहुड एसोसिएशन और अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ (ग्रुप सी), प्रयागराज के पदाधिकारी भी शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.