Prayagraj News: डीएम ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताया सफलता का मंत्र
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को सीएवी इंटर कॉलेज पहुंचकर करियर संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचि और भविष्य के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली। सफलता का मंत्र बताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। डीएम ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे हासिल करने के लिए उसी के अनुरूप मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा होती है। जरूरत है अपनी रुचि और क्षमता को पहचानकर सही दिशा में प्रयास करने की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, संगीत, कला समेत अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ना चाहिए। जिलाधिकारी ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.