Prayagraj News: डीएम ने पीईटी केंद्रों का किया निरीक्षण, सीसीटीवी से निगरानी देखी
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा, सीएवी इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा, बैठने, पेयजल और बिजली की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में कैमरों से हो रही निगरानी भी देखी। केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा के दौरान केंद्रों का भ्रमण करते रहने और परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्री सुरक्षित जमा कराने को कहा। यह भी पढ़ें- Amroha News: अमरोहा में पीईटी परीक्षा शुरू, सख्त चे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.