प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जनगणना 2027 के लिए हो रही स्वगणना में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के कारण शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए डीआईओएस ने आदेश जारी किया है। डीआईओएस संतोष कुमार राय ने सोमवार को सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक एवं वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा एवं छात्रों के शैक्षिक हितों को ध्यान में रखते हुए उनके विद्यालय में जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई गई है, उन्हें विद्यालय में अपने विषय की कक्षाएं लेने के बाद स्वगणना कार्य में फील्ड विजिट के लिए मुक्त करते हुए स्वगणना कार्य में सक्रिय योगदान के लिए निर्देशित करें।आदेश में कहा है कि इसके लिए उन शिक्षकों की समय-सारिणी में ...