प्रयागराज, अक्टूबर 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बांगड़ धर्मशाला चौराहे के पास गुरुवार देर रात डिवाइडर से बाइक टकराने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि, तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर नैनी जा रहे थे। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक एमआर थे। कीडगंज पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।प्रतापगढ़ का भुपियामऊ निवासी 32 वर्षीय अनुपम शर्मा और नवाबगंज के नवगवां का पूरा निवासी 30 अंकित शुक्ला एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे। अनुपम शिवकुटी में किराए का कमरा लेकर रहता था। गुरुवार देर रात अंकित शुक्ला ममेरे भाई रवि ओझा और साथी अनुपम शर्मा के साथ एक ही बाइक पर नैनी जा रहा था। बांगड़ धर्मशाला चौराहे के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा...