Prayagraj News: डिलीवरी से मंगाया सामान, बिना पेमेंट लेकर भागा
प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बस्ती जिले के थाना रुधौली गांव रतनपुरवा निवासी आशीष चौधरी ने जार्जटाउन थाने में एफआईआर दर्ज कराकर बिना पेमेंट डिलीवरी का सामान लेकर भागने का आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक, आशीष एक कंपनी में डिलीवरी एजेंट हैं। 17 अक्तूबर को वह लखनऊ से हिमांशु सिंह के नाम से 48,918 रुपये कीमत का पार्सल लेकर अल्लापुर स्थित एक होटल आया था। होटल के कमरा नंबर 21 में पार्सल पहुंचाया। आरोप है कि हिमांशु ने पहले आधा भुगतान ऑनलाइन व आधा नकद लेने की बात कहकर उलझाया और फिर चमका देकर पार्सल लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.