Prayagraj News: डिप्टी सीएम के नाम का शिलापट्ट तोड़ा
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। शिवकुटी मेला रोड पर प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित कोटिश्वर महादेव पार्क में अराजकतत्वों ने पार्क के मुख्य गेट का ताला तोड़ने के साथ ही वहां लगा शिलापट्ट भी तोड़ दिया। शिलापट्ट पर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद उत्तर के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और स्थानीय पार्षद का नाम अंकित था। यह शिलापट्ट 2017 में लगाया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। इस संबंध में पार्षद कमलेश तिवारी ने शिवकुटी थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में सबलपुर में समाज का बोर्ड उखाड़कर फेंका, ग्रामीणों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.