Prayagraj News: डिप्टी सीएम की रैली भाजपा नेता से पाकेटमारी
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की अगुवाई में बुधवार को निकली रैली के दौरान एक भाजपा नेता के साथ पाकेटमारी हुई। आरोप है कि पत्थर गिरजाघर के समीप भाजपा गंगानगर के मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी की जेब से किसी ने 58,200 रुपये उड़ा दिए। सिविल लाइंस पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। नारीबारी क्षेत्र के झंझरा चौबे गांव निवासी भाजपा नेता दिलीप चतुर्वेदी खाद-बीज का भी कारोबार करते है। उनकी तहरीर के मुताबिक, बुधवार को भाजपा की शहर में रैली निकली थी। वह अपने गांव से रैली में शामिल होने आए थे। उन्होंने रैली समाप्त होने के बाद शहर से खाद-बीज का आर्डर देने के लिए पैंट की जेब में 58200 रुपये रखे थे। लेकिन, पत्थर गिरजाघर के समीप दोपहर करीब एक बजे रैली के गुजरने के दौरान भीड़ के बीच किसी ने उनकी जेब से रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.