Prayagraj News: डिजि : वारिसान नामांतरण में वार्षिक विलंब शुल्क लेने पर मंथन
प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नगर निगम में वारिसान नामांतरण के मामलों में प्रतिमाह 500 रुपये की लेट फीस वसूलने के प्रावधान को लेकर विरोध को देखते हुए इसमें बदलाव पर मंथन शुरू हो गया है। लगातार उठ रही आपत्तियों के बीच अब इस शुल्क व्यवस्था को मासिक के बजाय वार्षिक आधार पर लागू करने पर विचार हो रहा है। इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय नगर निगम सदन में लिया जाएगा। वारिसान नामांतरण शुल्क को लेकर पिछले तीन दिनों से पार्षद बैठकें कर रहे हैं। पार्षद महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई से मिल चुके हैं। पार्षदों ने मंगलवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर वारिसान नामांतरण शुल्क में हर महीने 500 रुपये विलंब शुल्क वापस लेने की मांग की। पार्षद इसी मामले में बुधवार को महापौर से मिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.