प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: मांडा। थाना क्षेत्र के महुआरीकला ग्राम पंचायत के रामपुर सिरिया गांव के सामने सुरवांदलापुर गांव मुहल्ला की पांच नाबालिग बच्चियां कर्णावती नदी के पानी में कजरी त्यौहार पर जरई और गुड़िया डुबाने घर से सुबह लगभग नौ बजे गई थी। नहाते समय 15 वर्षीय अंकिता तिवारी पुत्री राजेश तिवारी, 12 वर्षीय शुभी मिश्रा पुत्री शैलेंद्र मिश्रा नदी के तेज बहाव में बह गई। खेत में काम कर रहे रामपुर सिरिया गांव के हरिओम, परिक्षित सिंह व सोमू आदि ने प्रयास कर राबी उर्फ आर्या मिश्रा 13 साल पुत्री रविन्द्र मिश्रा और प्राप्ति तिवारी पुत्री श्याम शंकर तिवारी , गुल्लू पुत्री राजेश तिवारी उर्फ बबोल को बचा लिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मांडा कुलदीप शर्मा तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे हैं। घटना के दो घंटे बाद तहसीलदार मेजा पवन...