Prayagraj News: डिजिटल-एआई आधारित मार्केटिंग की जानकारी दी
प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आईक्यूएसी एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य विषय 'डिजिटल मार्केटिंग एंड एआई इन मार्केटिंग' रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आधुनिक उपयोग से परिचित कर रोजगारपरक एवं उद्योग उन्मुख आवश्यकताओं के लिए तैयार करना था। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने डिजिटल एवं एआई आधारित मार्केटिंग के व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने स्वागत किया। मनन सिंघल, हनी मिश्रा, प्रो. इभा सिरोठिया, डॉ. ममता गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी, प्रो. अंजू श्रीवास्तव आदि मैजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.