Prayagraj News: डिजिटल अरेस्ट कर 13.50 लाख की ठगी, बिहार से एक गिरफ्तार
प्रयागराज, नवम्बर 4 -- Prayagraj News: दिल्ली पुलिस का अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बिहार के बांका जिले से गिरोह के एक सदस्य मोहम्मद अदनान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से मोबाइल और आरबीआई के फर्जी प्रपत्र बरामद हुए हैं। वहीं, ठगी की रकम में से 8.50 लाख रुपये फ्रीज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, लूकरगंज निवासी रचना चावला को साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताया था। उनके आधार कार्ड से जुड़े दिल्ली के बैंक खाते में मनी लॉन्ड्रिंग का पैसा आने और जांच की जानकारी दी। गिरफ्तारी के साथ परिवार को जिंदगीभर जेल में रखने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। 29 सितंबर से सात अक्तूबर तक महिला को कथित डिजिटल अरेस्ट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.