प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: डांडी बाजार में आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेले में गुरुवार रात लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। मेले में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। इस दौरान श्री महिमा कमेटी के मनोज केसरवानी, यारी यादव, हौसला यादव और तिगनौता के पूर्व प्रधान राजेश यादव ने सपा नेता बब्बन दुबे समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जोगिंदर दुबे, रिंकू दुबे, प्रशु दुबे, ज्ञानशु दुबे, कान्हा, दीपक और रऊफ भाई सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तीन दिवसीय मेला में दिखा उत्साह, नवाजे गए प्रबुद्धजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...