Prayagraj News: डांडिया उत्सव में गीत-नृत्य पर धमाल
प्रयागराज, अक्टूबर 24 -- Prayagraj News: स्तन कैंसर जागरूकता माह के तहत सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था कनकधारा की ओर से शनिवार को डांडिया उत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गुलाबी परिधान में गीत-नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। आयोजक गायिका स्वाति निरखी ने कहा कि कार्यक्रम से प्राप्त आय से कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद की जाएगी। इस मौके पर पिंक बेस्ट ड्रेस, पिंक रिबन एनर्जी, बेस्ट डांस और मदर-डॉटर का पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्णिमा सिंह, दीपमाला पांडेय, नेहा सिंह, वर्षा सिंह मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.