Prayagraj News: ट्रैफिक पुलिस का अभियान, 50 वाहनों के चालान
प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार रात यातायात पुलिस ने सिविल लाइंस के सुभाष चौराहा, हाट स्टफ चौराहा और पीएचक्यू आदि जगहों पर वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 50 वाहनों के चालान किए गए। काली फिल्म लगे वाहनों के चालान के साथ ही शीशों पर लगी काली फिल्म उतरवाई भी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और बिना जरूरी दस्तावेज के वाहन न चलाने की हिदायत भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.