Prayagraj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: झूंसी। रोडवेज वर्कशॉप कटका के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वार्ड संख्या 85 मल्हाई टोला, नई झूंसी निवासी 20 वर्षीय दीपक निषाद ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं, गोला बाजार निवासी 22 वर्षीय पवन साहू गंभीर रूप से घायल है और उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। दीपक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.