Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से हाईस्कूल छात्रा की मौत
प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। झलवा क्षेत्र के खेलगांव के पास रविवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत हो गई। हादसे के दूसरे दिन सोमवार को शव की शिनाख्त होने पर धूमनगंज पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। हादसे में बेटी की मौत से शिक्षक दंपती का बुरा हाल रहा।कौशाम्बी के कड़ा धाम थानाक्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव निवासी शिक्षक अजय साहू और उनकी पत्नी शशि देवी गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक हैं। पिछले साल ही तीनों बच्चों की पढ़ाई के लिए झलवा में किराए का कमरा लेकर रहना शुरू किए। उनकी बेटी 15 वर्षीय अनन्या साहू सिविल लाइंस स्थित एक विद्यालय में हाईस्कूल में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार, रविवार की शाम अनन्या घर से बाहर टहलने निकली थी, लेकिन वह घंटों बाद भी वापस नहीं लौटी। इधर, खेलगांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.